BARAN // आपकी पूंजी आपका अधिकार’ के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित

BARAN – बारां आपकी पूंजी आपका अधिकार’ जिला स्तरीय शिविर का आयोजन श्रीराम स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें आमजन को बैंक खातों में जमा परिवारजनों व स्वयं की अनक्लेम्ड राशि के आहरण को लेकर जानकारी दी गई। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देश अनुसार जिला अग्रणी कार्यालय एवं जिले के सभी बैंकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को केन्द्र सरकार की उस पहल से अवगत करना था जिसमें उनके बैंकों, इन्शोरेंस कम्पनियों एवं म्यूच्युअल फण्ड में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को वापस लेने के लिए प्रचार प्रसार एवं सहयोग प्रदान कराना है।
BARAN – कार्यक्रम में मंच पर आसीन विधायक राधेश्याम बैरवा, एडीम भंवरलाल जनागल, जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, आरबीआई एलडीओ मृदुला माहेश्वरी, डीडीएम नाबार्ड घनश्याम मीणा, आरजीबी आरएम सत्यनारायण बैरवा एवं एलडीएम राहुल रैकवार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ये भी बताया गया की जिले में लगभग 1211 निवासियों का 18.63 करोड़ रूपए जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष में जमा है।
इस कार्यक्रम में एलडीएम रैकवार ने आमजन से अपील कि की वो इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें और अपने सगे सम्बन्धियों को भी इसके बारे में अवगत कराएं ताकि उनका पैसा अगर कहीं जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष में फंस गया हो तो उसे वापस लाया जा सके। इस कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के लाभार्थियों को चैक एवं प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित