BARAN //राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता में बताई उपलब्धियां

BARAN – बारां जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में साफ नीयत और नीति के साथ काम करते हुए प्रदेश के विकास को नए पायदान पर पहुंचाया है। राज्य में हर गरीब और किसान को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इन दो वर्षों में चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ विदेशी निवेश, सौर ऊर्जा, ईआरसीपी जैसे कार्यों के माध्यम से प्रदेश के विकास की गंगा को एक नए स्तर तक पहुंचाया गया है। घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत कार्यों को प्रारंभ करते हुए कई कार्यों को पूरा किया गया है।
BARAN – पेपर लीक पर अंकुश लगाकर युवाओं को सरकारी क्षेत्र में सुगमता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बारां जिले में भी इन दो वर्षों की अवधि में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुंचाते हुए उनके जीवन को सुगम बनाया गया है। प्रभारी मंत्री देवासी राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
BARAN – उन्होंने कहा कि बारां जिले को दोनों बजटों में भरपूर लाभ देने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2024-25 के बजट में जिले के लिए कुल 41 घोषणाएं 2496.86 करोड़ रूपए की विभिन्न विभागों में की गई जिनमें से सम्बन्धित विभागों द्वारा 244 कार्याें की स्वीकृति जारी की गई है। जिनमें से 167 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं तथा कुल 71 कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि पहले बजट में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 195 कार्यों की 268.77 करोड की स्वीकृति जारी कर 157 कार्य 74.67 करोड रूपए के कार्यों को पूर्ण किया गया है एवं 38 कार्य प्रगतिरत है।
दूसरे बजट की घोषणाओं में 73 कार्याे की 367.12 करोड की स्वीकृति जारी की गई एवं 30 कार्य प्रगतिरत है। दो वर्ष में 438.97 करोड़ रुपये व्यय कर 357.49 लम्बाई में नवीन सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया गया। नवीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण में 38.57 किमी. पूर्ण किया गया है तथा 30.53 किमी के प्रगतिरत हैं।
BARAN – स्टेट हाईवे, एमडीआर के सुदृढ़ीकरण, चौड़ाईकरण एवं नवीनीकरण के 120.30 किमी के कार्यों में 173.92 करोड़ राशि के कार्य पूर्ण किए गए है तथा 119.08 करोड़ रूपए के कार्य प्रगतिरत है। वहीं दो आरओबी व आरयूबी के कार्य 116.00 करोड़ की राशि से प्रगतिरत है। किशनगंज से मांगरोल सड़क पर पार्वती नदी पर हाई लेवल ब्रिज का 62.73 करोड़ व्यय कर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। सीसवाली-बारां सड़क पर चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य के लिए 72 करोड़ की स्वीकृति की गई तथा 44 करोड़ व्यय कर 28.35 कि.मी. लम्बाई में निर्माण कार्य प्रगतिरत है। किशनगंज से मांगरोल वाया रामगढ़ 39 कि.मी. सड़क के चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य के लिए पर 68 करोड़ रूपए की स्वीकृति करते हुए 29.50 करोड़ व्यय कर 37.91 कि.मी. लम्बाई में निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी तरह सीरसोदखुर्द से मध्यप्रदेश सीमा वाया खंडेला केलवाड़ा पीपलखेड़ी 41.50 कि.मी. सड़क पर 60 करोड़ स्वीकृत कर 54.35 करोड़ व्यय किए गए है तथा 41.50 किमी निर्माण कार्य पूर्ण किया है।
BARAN – प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में कृषकों के खेतों पर 353 सोलर पम्प संयंत्रों व 2608 हैक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर संयंत्रों तथा 5013 हैक्टेयर क्षेत्र में फव्वारा संयंत्रों की स्थापना की गई। 54 हैक्टेयर में फल बगीचों की स्थापना, 32000 लाख वर्गमीटर में ग्रीन हाउस, 18000 लाख वर्गमीटर में शेड नेट हाउस, 142 कम लागत के प्याज भण्डार गृहों का निर्माण एवं वर्षा जल के संग्रहण के लिए 52 खेत तलाईयों का निर्माण करवाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 1052 लाख रूपए के बीमा क्लेम का वितरण 13310 फसल बीमा पॉलिसी धारक किसानों को किया गया। वर्ष 2024-25 में जल संसाधन विभाग में 17 कार्यों के लिए 1378.50 करोड की स्वीकृति जारी कर एक कार्य 0.50 करोड का पूर्ण किया जा चुका है तथा 13 कार्य 175 करोड के प्रगतिरत हैं। वर्ष 2025-26 में 20 कार्याें के लिए 159.72 करोड की स्वीकृति जारी की गई।
BARAN – प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देय वित्तीय सहायता प्रति परिवार 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये वार्षिक की गई। आपदा प्रबंधन एवं सहायता के तहत किसानों की फसल खराब होने पर 1 अरब 30 करोड़ 41 लाख 85 हजार 79 रूपए का कृषि आदान अनुदान का भुगतान किया गया। देवासी ने कहा कि जिले में 132 केवी का 1 ग्रिड सब-स्टेशन एवं 33/11 केवी के 9 सब-स्टेशन स्थापित करने के साथ 22775 परिवारों को घरेलू विद्युत कनेक्शन तथा 3131 किसानों को कृषि कनेक्शन जारी किए गए। साथ ही किसानों को बिजली के बिलों में 112641.75 लाख रूपए का अनुदान दिया गया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 1.9 मेगावाट क्षमता के 477 सोलर सयंत्र स्थापित हुए। कुसुम-सी के अंतर्गत 3.34 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के 2 संयंत्रों की स्थापना के कार्यादेश जारी किए गए।
BARAN – रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत 7 करोड़ 84 लाख रूपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 224118 परिवारों को लाभान्वित कर 4870.255 टन गेंहू वितरित किया गया। गरीब एवं आवासहीन लोगों के लिए पीएमएवाई 2.0 में 758 नवीन आवास स्वीकृतियां जारी की गई। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अन्तर्गत 1.35 लाख लाभार्थियों को 12.75 करोड़ लाख रुपए की कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय अन्ता, मांगरोल, छबडा में आवश्यकतानुसार हिमोडायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही है। छबड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित