BARAN // सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, बाइक रैली से दिया गया जागरूकता का संदेश
BARAN – बारां, 14 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को मिनी सचिवालय परिसर से बाइक रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। रैली के साथ सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में सबकी भागीदारी जरूरी है। जनजागरूकता से सड़क हादसों में कमी आएगी।
रैली में एएसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में शहर में भ्रमण करते हुए आमजन को यातायात नियमों की पालना व सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

रैली में सड़क सुरक्षा रथ भी शामिल था। रैली कोटा रोड, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, कॉलेज तिराहा, मांगरोल बाइपास होते हुए डोल तालाब तक पहुंची। रैली की शुरूआत के दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा व ललित मीणा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा।
इस दौरान आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रैली के माध्यम से शहरवासियों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित