The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बारां में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू

BARAN //राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बारां में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू

BARAN – बारां, 16 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होेने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सूचना केन्द्र में किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मीणा ने कहा कि राज्य सरकार गरीब और किसान सहित आमजन के कल्याण के लिए समर्पित रहीं है। पिछले दो वर्षों में आमजन के हित से जुड़े सभी पहलुओं को छूने का प्रयास किया गया है और इसमें आशातीत उपलब्धियां हासिल की गई है। राज्य सरकार की दूसरी सालगिरह के अवसर पर प्रदेश के विकास के संदेश को सुशासन एवं विकास रथों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ विधायक डॉ. ललित मीणा एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने करते हुए मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने राज्य एवं जिला स्तर के विकास कार्यों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों द्वारा बारां जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक जनसम्पर्क योगेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी और विकास पुस्तिका के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रदर्शनी आमजन के लिए 18 दिसंबर तक रहेगी।

इस अवसर पर बारां प्रधान मोरपाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, समाजसेवी नरेश सिंह सिकरवार, ओमप्रकाश पारेता सहित एडीएम भंवरलाल जनागल, सीईओ जिला परिषद राजवीर सिंह चौधरी, एएसपी राजेश चौधरी, डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।
समस्या समाधान शिविर आज से

BARAN – राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होेने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमोें के तहत बुधवार से आमजन की समस्या समाधान के लिए सात दिवसीय ग्रामीण व शहरी समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार को चिकित्सा संस्थानों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया गया।
कार्यस्थलों को बनाया स्वच्छ

BARAN – राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को जिले के सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों में एक घंटे साफ-सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सरकारी कार्मिकों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर कार्यालयों व स्कूल परिसर की सफाई की।
अभियान के तहत कार्यालयों के कक्षों व परिसर में जमा गंदगी व कचरे को साफ करते हुए वातावरण को स्वच्छ किया गया। कार्मिकों ने झाड़ू लगाते हुए अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा बनाया वहीं विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्कूल परिसर की सफाई की

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version