BARAN // यमराज बने संदेशवाहक, बारां में सड़क सुरक्षा का अनोखा जागरूकता अभियान

BARAN // बारां, 16 दिसंबर। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के सातवें दिन मंगलवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा एक अभिनव एवं जनआकर्षक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर यमराज के रूप में संदेशवाहक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि जीवन अमूल्य है, इसे लापरवाही में न गंवाएं।
जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने यमराज के माध्यम से वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, नशे की अवस्था में वाहन न चलाना तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करना जैसे नियम जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इन नियमों की जानकारी सरल भाषा और मनोरंजक शैली में दी गई, जिससे लोगों ने इसे सहजता से समझा और अपनाने का संकल्प लिया।
यह जागरूकता अभियान जिले के व्यस्ततम चौराहों प्रताप चौक, चारमूर्ति चौराहा, दीनदयाल सर्किल एवं अम्बेडकर सर्किल पर संचालित किया गया। यमराज के रूप में प्रस्तुत पात्र ने राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान आकर्षित करते हुए हास्य एवं प्रभावशाली संवादों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
BARAN // अभियान को देखकर आमजन, विशेषकर युवाओं और वाहन चालकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान परिवहन निरीक्षक नवरत्न मीणा एवं कनिष्ठ सहायक शशिकान्त मीणा उपस्थित रहे और उन्होंने भी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
जिला परिवहन विभाग द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा और लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम बना।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित