The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के अंतिम छोर तक चला जागरूकता अभियान, वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप

BARAN // सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के अंतिम छोर तक चला जागरूकता अभियान, वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप

 

BARAN
BARAN

BARAN – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति बारां के निर्देशन एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्रमोद पांडे (सहायक प्रोग्रामर), भरोसी गुर्जर, मनोज चौधरी एवं एनजीओ सदस्य रघुवीर द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से जिले के अंतिम छोर तक पहुंचकर सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

BARAN

BARAN – इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, लोगों को समझाइश दी गई तथा पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही रूडसेट संस्था बारां में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें यातायात पुलिस के साथ मिलकर हाईवे पर संचालित वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने एवं जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य किया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों के पालन, सीमित गति से वाहन संचालन तथा दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में अटरू, कवाई, छीपाबड़ौद, सारथल एवं हरनावदा थाना क्षेत्रों सहित प्रमुख चौराहों पर समझाइश कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें लोगों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने एवं सुरक्षित ड्राइविंग की समझाइश के साथ वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, पंपलेट बांटे गए तथा सड़क किनारे बैठे जानवरों को रिफ्लेक्टर बेल्ट भी पहनाए गए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। अभियान का उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Exit mobile version