The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

BARAN // अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

BARAN
BARAN

BARAN – जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन मिनी सचिवालय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित कार्य 31 मार्च तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

BARAN

BARAN – उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना का उद्देश्य जिले के सहरिया समुदाय के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, ऐसे में योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आवास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली तथा समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीएम भंवर लाल जनागल, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

BARAN – निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का लिया जायजा
समीक्षा बैठक के उपरांत अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पीएम जनमन योजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने किशनगंज स्थित राजकीय जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, आवासीय सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

 

BARAN – इसके पश्चात पगारा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य एवं योजनाओं के लाभ की स्थिति जानी। गरड़ा में पीएम जनमन छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
लक्ष्मीपुरा में मल्टीपरपज केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिलाओं से संवाद किया तथा मां बाड़ी और वन धन केंद्र का भी निरीक्षण कर महिला स्वावलंबन एवं आजीविका गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। सीताबाड़ी में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

BARAN – समरानिया में निर्माणाधीन सहरिया बालिका छात्रावास तथा निर्माणाधीन तीरंदाजी खेल अकादमी का निरीक्षण किया। भावतीपुरा खटका में पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित सहरिया मॉडल आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण कर आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना अंतर्गत मुंडियार से बेंटा तक निर्माणाधीन सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जबर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

Exit mobile version