The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // लोकतंत्र तभी होगा साकार, जब मतदान करेगा हर परिवार

BARAN // लोकतंत्र तभी होगा साकार, जब मतदान करेगा हर परिवार

BARAN
BARAN

BARAN – जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में नव मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य संजय मेहता ने विद्यार्थियों से ऑनलाइन एप्लीकेशंस के माध्यम से स्वयं अपना पंजीयन करने एवं लोगों को उसकी जानकारी प्रसारित करने की बात कही।

BARAN

BARAN –  इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जन को मतदान के संकल्प के साथ हर चुनाव में अपने मतदान का योगदान कर लोकतंत्र को सशक्त करने की बात कही, वहीं विद्यार्थियों को प्ले स्टोर से निर्वाचन के ऑनलाइन ऐप डाउनलोड करवाया एवं अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पद पर फॉर्म 6 के तहत मतदाता सूची में अपना पंजीयन ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गई,

BARAN – वहीं वीएचए द्वारा ईपिक नंबर या ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी भी दी गई तथा बताया कि अब आधार तिथि 1 जनवरी 2026 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी चुके हैं, वह आवेदन करके अपना पंजीयन करा सकते हैं।

BARAN – पोस्टर के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
इसी दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर को अपनी कूची से रंगों के माध्यम से तैयार करते हुए उस पर जागरूकता के संदेश द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया। प्रभारी ईएलसी परमेश्वर जाट, सैयद इमरान अली, सहायक प्रोफेसर प्रियांशी जैलिया, आरती गुर्जर, सोनाली शर्मा, भावना शर्मा, अपर्णा शर्मा, शिखा शर्मा, मधु शर्मा, निकिता खींची, मोहिनी सांगवान, रेणु गालव, एओ गजेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, स्टाफ सदस्य विद्यार्थी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Exit mobile version