BARAN // स्कूलों तक पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान, न्यायाधीश दे रहे बच्चों को सुरक्षा के टिप्स

Baran – राजस्थान में बढ़ते साइबर अराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब स्कूलों तक पहुंच गया है। बच्चों को शुरू से ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें न्यायिक अधिकारी स्वयं स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दे रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल में जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए बच्चों को शुरुआत से ही सतर्क रहना आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार न बनें।
BAR AN- राज्य सरकार के निर्देशों के बाद प्रदेश के सभी जिलों में साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मजिस्ट्रेट और अन्य न्यायिक अधिकारी स्कूलों में जाकर 20 से 60 मिनट तक विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके समझा रहे हैं |कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें।साथ ही साइबर सुरक्षा के लिए “तीन कोने” को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया।
BARAN- सावधानी, सतर्कतासुरक्षा अभियान का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से अवगत कराते हुए उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि भविष्य में वे साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें। इसी क्रम में जिला न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने पत्रकारों को बताया कि जिले का 26 स्कूलों में लगभग 3000 बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया है न्यायाधीशों ने स्कूलों में जाकर बच्चों को साइबर सिक्योरिटी का पाठ पढ़ाया है जिला विधिक प्रधिकरण की सचिव हीना परिहार ने बताया कि जिले के 594 स्कूलों का चयन किया गया है जहां उन्हें साइबर अपराधों की रोकथाम से संबंधित पाठ पढ़ाई जाएंगे स्कूलों में बॉक्स भी स्थापित किए जाएंगे जिससे कोई विद्यार्थी कुछ बताने में असहाय होगा तो लिखित में परिवाद बॉक्स में डाल सकेंगे जिस पर प्राधिकरण कारवाही अमल में लाने के प्रयास किये जावेंगे।
बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=reels_tab
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन