The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // पुलिस का डबल अटैक : शराब के नशे में दौड़ते ‘मौत के सौदागर’ को दबोचा, सालों से फरार वारंटी भी चढ़ा हत्थे*

BARAN // कवाई में पुलिस का बड़ा एक्शन: हादसा टला, फरार आरोपी भी धराया

BARAN
BARAN

BARAN – जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। शनिवार को कवाई पुलिस ने दो अलग-अलग मोर्चों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए न केवल एक बड़े सड़क हादसे को टाला, बल्कि कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर अपराधी को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। मौत की रफ्तार पर पुलिस का ब्रेक, ‘नशेड़ी’ चालक गिरफ्तार**
शनिवार शाम सालपुरा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक भारी-भरकम केप्सुल वाहन (RJ 09 GD 0990) सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ने लगा। चालक नशे में इतना धुत था कि उसे सड़क पर चलते राहगीर तक नजर नहीं आ रहे थे| फिल्मी स्टाइल में पीछा गश्त कर रही पुलिस टीम ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रुकने के बजाय रेस और दबा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और थाने के सामने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। हैरान करने वाली रिपोर्ट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में खुलासा हुआ कि चालक सावरिया पुत्र कन्हैया जाट (भीलवाड़ा निवासी) के खून में शराब का स्तर खतरे के निशान से कहीं ऊपर था।

BARAN – पुलिस ने तुरंत गाड़ी जब्त कर चालक को जेल भेज दिया। ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का वार, अंता से घसीट लाई पुलिस दूसरी ओर, कवाई पुलिस ने उन अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है जो वारंट कटने के बाद खुद को सुरक्षित समझ रहे थे। न्यायालय एसीजेएम अटरू द्वारा जारी दो स्थायी वारंटों में वांछित आरोपी लाखन उर्फ लेखराज सिंह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। अंता में आधी रात की दबिश मुखबिर की सटीक सूचना पर थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने अंता में आरोपी के ठिकाने पर रेड डाली। पुलिस की अचानक मौजूदगी देख आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला प्रशासन सख्त, अपराधियों में खौफ
इन दोनों कार्रवाइयों में थानाधिकारी राजपाल सिंह, हैड कांस्टेबल रामनिवास, विजय कुमार और कांस्टेबल सुशील, हेमराज व महेंद्र की जांबाजी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हैपुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि कवाई की सड़कों पर न तो नशेड़ियों की खैर है और न ही कानून से भागने वाले भगोड़ों की। पुलिस का यह ‘डबल प्रहार’ अपराधियों के लिए खुली चेतावनी है।

बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/compose/post

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version