The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // जिले में नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कदम नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बारां सांसद कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

BARAN // प्रेसवार्ता कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में प्रदेश टीम सदस्य एवं पूर्व विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई।

BARAN
BARAN

BARAN – प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए चंद्रकान्ता मेघवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि इस कानून के लागू होने से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा, जिससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने वाला बड़ा कदम बताया।

BARAN

BARAN – इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अधिनियम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके।वहीं बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को नई दिशा देगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।

BARAN – उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
किशनगंज विधायक ललित मीणा ने भी प्रेसवार्ता में अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने से समाज में संतुलित विकास संभव होगा और महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलेगी।प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने संयुक्त रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version