Baran // चारड़ाना के रामतलाई धाम में भक्ति का महाकुंभ: 3 मई को शीतला माता मंदिर लोकार्पण, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की तैयारी

Baran – राजस्थान के बारां जिले के चारड़ाना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामतलाई बालाजी धाम मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। यहां बालाजी विकास समिति चारड़ाना के तत्वावधान में भव्य पंच कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन जोर-शोर से जारी है। आगामी 3 मई को शीतला माता मंदिर के लोकार्पण के साथ इस धार्मिक आयोजन में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसी क्रम में आज रामतलाई बालाजी धाम परिसर में एक प्रेसवार्ता का आयोजन आज किया गया। प्रेसवार्ता में चारड़ाना सरपंच कृष्णमुरारी दिलावर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था का केंद्र बन चुका है और समापन दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में राजनीति और धर्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक डॉ. ललित मीणा एवं उप जिला प्रमुख छीतरलाल पालरिया भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आयोजन में देशभर के विभिन्न अखाड़ों और मठों से आए साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
Baran – रामतलाई धाम की ऐतिहासिक महत्ता भी इस आयोजन को विशेष बनाती है। वर्ष 2007 में यहां संतों द्वारा शाही स्नान किया गया था, जो कि कुंभ के अलावा देश में अपनी तरह का पहला आयोजन माना जाता है। सात नदियों के पवित्र जल से अभिमंत्रित इस स्थल को संतों ने पवित्र तीर्थ का स्वरूप प्रदान किया था, जिसके बाद से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। यह संपूर्ण आयोजन सरपंच कृष्णमुरारी दिलावर के नेतृत्व में भव्य रूप से संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि 3 मई को चारड़ाना का रामतलाई धाम एक बार फिर भक्ति और आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा, जहां हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
बारां से राकेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ