Bari // अग्रवाल महिला मंडल इकाई बाड़ी का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Bari – अग्रवाल महिला मंडल इकाई बाड़ी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बसेड़ी रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट मैरिज होम बाड़ी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे सुनील गुप्ता की धर्मपत्नीसुरभि गुप्ता उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निशा अग्रवाल ने महिलाओं को समाज में आगे बढ़कर सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Bari – कार्यक्रम में अग्रवाल सभा बाड़ी अध्यक्ष दिनेश गर्ग बागथरिया, जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष सरोज मंगल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर के जिला महामंत्री महेश मंगल,समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल तथा पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की नवीन कार्यकारिणी को निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Bari -नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्षा डॉ. निरमा सिंघल, उपाध्यक्ष रितु सिंघल, महामंत्री शिप्रा गर्ग कोषाध्यक्ष शिल्पी गर्ग, सूचना मंत्री निर्मला गर्ग, संगठन मंत्री नीतू मंगल, मीडिया प्रभारी रानी गर्ग, निरीक्षक सुनीता मित्तल, सह-मंत्री नीलम गर्ग एवं सांस्कृतिक मंत्री कविता मित्तल सहित समस्त पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ग्रहण की।

Bari – मुख्य अतिथि सुरभि गुप्ता ने समाज की एकता एवं महिलाओं की सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया। वहीं अखिल भारतीय महासम्मेलन पूर्वी राज. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति एवं मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
अग्रवाल सभा बाड़ी अध्यक्ष दिनेश गर्ग बागथरिया ने कहा कि बाड़ी में अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य अन्य समाजों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता की सराहना की। सभी मंचासीन अतिथियों का पटका पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025–2026 में मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली अग्रवाल समाज की प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन जिला महामंत्री नीतू सिंघल एवं शिप्रा गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जिले की 11 महिला इकाइयों की अध्यक्षा, महामंत्री एवं सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं। धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, मनियां, सरमथुरा सहित विभिन्न स्थानों से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन समारोह में शामिल हुए।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न