Bari // अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
Bari // आवारा पशुओं के आतंक से परेशान महिलाओं ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Bari – अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं जानवरों की समस्या के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने शहर में आवारा गाय, सांड, कुत्तों एवं बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने बताया कि शहर की लगभग प्रत्येक गली, मोहल्ले एवं प्रमुख चौराहों पर आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे इन जानवरों के कारण असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार इनके कारण दुर्घटनाएं एवं गंभीर घटनाएं भी घटित हो जाती हैं, जानवरों के लिए भी आम रास्ते पर होना एक परेशानी का कारण है क्योंकि वहां प्लास्टिक थैलियों को खाते हैं जो अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक हैं।

Bari – जिला अग्रवाल महिला संगठन की अध्यक्ष सरोज मंगल ने प्रशासन को अवगत कराया कि आवारा पशुओं एवं बंदरों के कारण लोगों का घर से निकलना तक कठिन हो गया है। महिलाएं एवं बच्चे घरों में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है, जिससे शहरवासियों में भय एवं असुविधा का वातावरण बना हुआ है।
सभी महिलाओं ने प्रशासन से आवारा पशुओं एवं जानवरों के लिए उचित व्यवस्था कर उन्हें एक निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की महामंत्री शिप्रा गर्ग, कोषाध्यक्ष शिल्पी गर्ग सहित नीलम गर्ग, अनीता सिंघल, मोहिनी गर्ग, नीतू गोयल, अल्पना गर्ग एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहीं।

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट