The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // डॉ. एन.एस. हार्डीकर की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने किया जल सेवा कार्यक्रम

Beawar // डॉ.एन.एस. हार्डीकर की 137वीं जयंती पर ब्यावर में संगोष्ठी, जल सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Beawar
Beawar

Beawar – जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गुरुवार को कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. एन.एस. हार्डीकर की 137वीं जयंती चांग गेट स्थित गांधी सर्किल पर संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. हार्डीकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर “एन.एस. हार्डीकर अमर रहे” के नारों के साथ उन्हें याद किया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को ठंडा केरी पानी एवं रूह अफजा शरबत वितरित कर जल सेवा भी की गई।सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी ने बताया कि डॉ. हार्डीकर ने वर्ष 1923 में कांग्रेस सेवादल की स्थापना कर अनुशासित सैनिक टुकड़ी तैयार की थी। कार्यक्रम में सेवादल की राष्ट्रीय नेत्री कल्पना भटनागर ने कहा कि डॉ. हार्डीकर के विचार आज भी कार्यकर्ताओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते हैं।ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, जबकि खनिज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पद्मावत ने कहा कि सेवादल सेवा कार्यों के साथ संगठन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Beawar – इस अवसर पर प्रदेश नेत्री गंगा रावत, प्रदेश महासचिव सोहन मेवाड़ा, पूर्व जिला महिला अध्यक्ष राधिका शर्मा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता दलपतराज मेवाड़ा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष बालूराम सेन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरत बाघमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका तथा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अजमद काठात सहित विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. हार्डीकर के विचारों को अपनाते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा, जानवी भारवानी, उर्मिला सोलंकी, अंतिमा ओझा, प्रदीप बोहरा, देवकरण शर्मा, लोकेश कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, हिमांशु शर्मा, महेंद्र सामरिया, बिरादाराम सेनी, पवन तातेड़, बाबूलाल पंवार, एडवोकेट मगन सोलंकी, डॉ. अरविंद माथुर, रामनिवास सेन, अशोक साहू, छगनलाल मेवाड़ा, रवि मखीजा, कमलेश बोहरा, ऋषि लाबा, मनोज खूबचंदानी, पुरुषोत्तम आचार्य, पप्पू पहलवान सहित बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version