The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई, 75 किलो घी सीज

 Beawar // चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार के “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत विजयनगर में घी के सैंपल लिए, 75 किलो घी सीज

Beawar
Beawar
Beawar – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत ब्यावर जिले में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर कमल राम मीणा के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विजयनगर क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की गई।खाद्य सुरक्षा दल ने शिकायत के आधार पर रेलवे फाटक के सामने स्थित मैसर्स मुकेश ट्रेडर्स पर कार्रवाई करते हुए सरस घी का सैंपल लिया। जांच के दौरान 15-15 किलो के 5 टिन कुल 75 किलो घी को सीज किया गया। विभाग ने दुकानदार को निर्देश दिए हैं कि लैब रिपोर्ट आने तक उक्त माल का विक्रय नहीं किया जाए।
Beawar

Beawar – इसी अभियान के तहत रामगढ़ क्षेत्र में स्थित शुभम किराणा से भी घी का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में लगातार सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि आगामी चरण में आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ, शरबत तथा मौसमी फलों जैसे तरबूज, आम, पपीता और केले की भी सघन जांच की जाएगी। विजयनगर से लिए गए नमूनों को जांच हेतु अजमेर लैब भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version