The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अपराध गोष्ठी में एसपी रतन सिंह ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Beawar // बढ़ती चोरी और नशा तस्करी पर सख्त हुई पुलिस

 Beawar
Beawar

Beawar – जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, अपराध सहायक एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने तथा पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल अपराधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ करने को कहा गया।बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Beawar – गोष्ठी में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वारंटों की तामील, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर भी जोर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने अधिकारियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए जनसहयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिर्पोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version