The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर मां के प्रति जताया प्रेम और सम्मान

Beawar // यूनिक पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Beawar
Beawar

Beawar – स्थानीय शिक्षण संस्थान यूनिक पब्लिक स्कूल, डंगवाड़ा में मातृ दिवस (मदर्स डे) हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त करते हुए रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अय्यूब गोरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मां के कदमों के नीचे जन्नत होती है। मां अपने बच्चों की खुशी और बेहतर भविष्य के लिए जो त्याग करती है, उसका ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।” उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव माता-पिता का सम्मान करने का आह्वान किया।विद्यालय की प्रिंसिपल रोनिका ने बच्चों को नैतिक मूल्यों की सीख देते हुए कहा कि बच्चों को कभी भी अपनी मां का दिल नहीं दुखाना चाहिए तथा हमेशा उनकी बातों का अनुसरण करना चाहिए, क्योंकि मां ही बच्चे की पहली और सच्ची गुरु होती है।

Beawar

Beawar – कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी भावनाओं को सुंदर तरीके से कागज पर उकेरा। बच्चों की रचनात्मकता एवं उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन गुंजन जाटव ने किया।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य आसिफ गोरी, आरिफ गोरी, टीना ग्वाला, साक्षी छिपा, पूजा बेरवा, यास्मीन बानो, अनु भाटी, पूजा सोलंकी, पायल ग्वाला, भावना भाटी, सानिया तजक, अमतुल, भारती जाटव, नीलम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिर्पोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version