The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // आतिशबाजी और जय श्रीराम के नारों से गूंजा चांग गेट क्षेत्र

Beawar // बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी में बांटी झाल मुड़ी

Beawar
Beawar

Beawar – पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने एवं शपथ ग्रहण समारोह की खुशी में शुक्रवार को ब्यावर जिला व्यापार संघ की ओर से चांग गेट पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, संघ पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने भाग लेकर उत्साह व्यक्त किया। ब्यावर जिला व्यापार संघ अध्यक्ष संजय घीया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं शहरवासियों को झाल मुड़ी वितरित की गई तथा शीतल शरबत पिलाकर खुशी साझा की गई। आयोजन स्थल पर लोगों को मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

Beawar

Beawar -इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान “मोदी जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 5000 दोने झाल मुड़ी का वितरण किया गया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिर्पोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version