Beawar // शहीद युवराज अमर रहे के नारों से गूंजा शहर

Beawar – जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए ब्यावर क्षेत्र के लगेतखेड़ा गांव निवासी अग्निवीर युवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को हजारों नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह जब पैतृक गांव ले जाई जा रही थी, तब पूरा क्षेत्र “शहीद युवराज अमर रहे” के नारों से गूंज उठा।अजमेर रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कैलाश गहलोत, माली समाज अध्यक्ष मोहनलाल दगदी, ब्रह्मदेव समाज जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, माली सेना संस्थापक दिनेश भाटी, मदनलाल सोलंकी, प्रमोद चौहान, गणपत मारोठिया, पार्षद हरीश सांखला, राजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद युवराज सिंह चौहान की पार्थिव देह के साथ चल रहे लोगों की आंखें नम थीं।

Beawar – हजारों की संख्या में लोग वाहनों एवं पैदल चलते हुए शहीद के सम्मान में नारे लगा रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर वीर सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि युवराज सिंह चौहान ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी वीरता और देशभक्ति सदैव युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी।इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में शहीद की शहादत को लेकर गर्व और शोक का माहौल बना रहा।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिर्पोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ