The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // सोमवार को ध्वजारोहण एवं संगीतमय मंगलपाठ का होगा आयोजन

Beawar // दादी धाम का 21 वॉ वार्षिक महोत्सव सोमवार से प्रारंभ

Beawar
Beawar

Beawar – अजमेर रोड़ स्थित श्रीमन्दिर दादीधाम का 21 वॉ वार्षिक महोत्सव दिनांक 11 मई, सोमवार से 14 मई,गुरुवार तक धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। दादी धाम के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि वार्षिक महोत्सव के तहत सोमवार को प्रातः अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मंगल द्वारा मन्दिर के मुख्य शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर महोत्सव का आगाज किया जायेगा। दोपहर 1.30 बजे से दादी का संगीतमय मंगलपाठ मधुसूदन बालकिशन व्यास परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जायेगा पाठ की प्रसंग के अनुसार संगीतमय प्रस्तुति गोपाला ग्रुप के गायक सतीश सिकरवार द्वारा दी जायेगी। पाठ के दौरान दादीजी का।नयनाभिराम श्रृंगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, दादीजी का जन्मोत्सव,विद्याध्ययन,गौरा पूजन, बान, हल्दी,महेंदी,जयमाला एवं चुंदरी उत्सव आयोजित किये जायेंगे। 12 मई, मंगलवार को साँय 7.30 बजे से श्री राम रामायण मण्डल द्वारा व्यास परिवार के मनोरथ से संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version