The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // कराधान के नए युग की शुरुआत, आईसीएआई ब्यावर में आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का संगोष्ठी आयोजन

Beawar // “आयकर अधिनियम 2025” पर ब्यावर ब्रांच का सफल एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

Beawar
Beawar

Beawar -आईसीएआई की डायरेक्ट टैक्स कमेटी के मार्गदर्शन में ब्यावर ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा “आयकर अधिनियम 2025” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्यावर सहित आसपास के क्षेत्रों से 65 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्यावर शाखा के चेयरमैन सीए प्रितेश बडोला के स्वागत उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शाखा सचिव सीए अंकुर गोयल द्वारा किया गया।  सेमिनार में सीए अनुप भाटिया ने नए आयकर अधिनियम 2025 एवं टीडीएस प्रावधानों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने विभिन्न अनुपालना आवश्यकताओं, नोटिसों, आकलन प्रक्रियाओं एवं व्यवहारिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बदलते कर कानूनों के अनुसार समय पर अनुपालना एवं सही दस्तावेजीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टीडीएस से संबंधित सामान्य त्रुटियों एवं उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक कार्यप्रणाली की बेहतर समझ प्राप्त हुई।

Beawar

Beawar – सीए राघव मालपानी ने आय के विभिन्न शीर्षों से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने वेतन, व्यवसाय एवं पेशे से आय, पूंजीगत लाभ तथा अन्य स्रोतों से आय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों को न्यायिक निर्णयों एवं केस स्टडी के माध्यम से सहज रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही नई कर व्यवस्था में कर नियोजन, रिटर्न फाइलिंग, रिकॉर्ड संधारण एवं दस्तावेजीकरण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए प्रतिभागियों को व्यवहारिक सुझाव प्रदान किए। वहीं सीए नमन मालू ने पार्टनरशिप फर्म एवं कंपनियों के कराधान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों, निर्धारण प्रक्रिया, कटौतियों एवं हालिया संशोधनों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने व्यवसायिक संस्थाओं के लिए बदलते कर ढांचे में अनुपालना, ऑडिट, कर नियोजन एवं व्यवहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कंपनियों एवं फर्मों पर लागू विभिन्न कर प्रावधानों के व्यावहारिक प्रभावों को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में नए आयकर अधिनियम की व्यवहारिक उपयोगिता, कर अनुपालना एवं वर्तमान कर व्यवस्था में आने वाली चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई, जिससे उपस्थित प्रोफेशनल्स एवं विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों सीए एन.सी. जैन, सीए मनीष मेहता, सीए जितेन्द्र पिपाड़ा, सीए के.एल. शर्मा, सीए एस.एस. गुप्ता, सीए एस.एन. शर्मा, सीए अजय शर्मा, सीए एन के बाठिया, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। पूरे दिन चले इस ज्ञानवर्धक सेमिनार के सफल आयोजन में शाखा के वाइस चेयरमैन सीए अभास हालाखंडी, सिकासा एवं चेयरमैन सीए अमित सुराणा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष सीए आशय छल्लाणी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version