The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // विश्व हिंदू परिषद की बैठक में शौर्य प्रशिक्षण वर्गों पर हुई चर्चा, दायित्वों की घोषणा

Beawar // विश्व हिंदू परिषद की बैठक में शौर्य प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तय, नए दायित्वों की घोषणा

Beawar
Beawar

Beawar – रविवार को विश्व हिंदू परिषद की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिला मंत्री गणपत बालोटिया ने बताया कि बैठक में विभाग मंत्री श्री श्याम मनोहर सोनी एवं विभाग संगठन मंत्री श्री बनवारी लाल का सानिध्य प्राप्त हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री श्री श्याम मनोहर सोनी ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शौर्य प्रशिक्षण वर्गों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 मई से 23 मई 2026 तक सात दिवसीय बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग गुलाबपुरा में आयोजित होगा, वहीं 17 मई से 24 मई 2026 तक सात दिवसीय दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग केकड़ी में आयोजित किया जाएगा। इन प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग संगठन मंत्री श्री बनवारी लाल ने भी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के महत्व को समझाते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Beawar – बैठक में ब्यावर नगर के विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई। नगर संयोजक पद पर पहलवान कमल बंधीवाल, सह संयोजक रोशन घावरी, नगर सह मंत्री भूपेन्द्र कुमावत तथा समरसता प्रमुख इन्द्र प्रकाश गोयल को दायित्व सौंपे गए। जिला सह मंत्री राजीव मिश्रा ने सभी नवदायित्वधारियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। अंत में जिला अध्यक्ष श्री सुरेश वैष्णव ने पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन नगर मंत्री शैलेष सोनी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र आनन्दानी, पृथ्वीसिंह भोजपुरा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख हरमीत सिंह, महेन्द्रपाल यादव, मनीष गुप्ता, नारायण सिंह, डुंगरमल सांखला, जैकी तिलोकानी, नरेन्द्र कुमावत, सुरेश साहु, लखन सांखला, बाबू सिंह सहित मातृशक्ति में ललिता बल्दुआ, अंजू शर्मा, मुक्ता रामावत, रागिनी शर्मा, पद्मा सोनी, दीप्ति शर्मा, हिमांशी मेवाड़ा, अनीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version