The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // कौशल शंकर शर्मा को राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया

Beawar // कौशल शंकर शर्मा बने राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Beawar
Beawar

Beawar  – राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा टोंक मालपुरा निवासी कौशल शंकर शर्मा को संगठन का राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में सभा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं प्रधानमंत्री राजाराम शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। प्रांतीय मीडिया प्रभारी शम्भू दयाल व्यास ने बताया कि जारी नियुक्ति पत्र में कौशल शंकर शर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। सभा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कर्मठता और समाज सेवा की भावना से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। सभा ने अपने संदेश में कहा कि श्री शर्मा संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा समाज हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति पर समाज बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने कौशल शंकर शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version