Beawar // एडीजी रूपेंद्र सिंह ने ब्यावर जिले का निरीक्षण कर अपराध गोष्ठी ली, कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए
Beawar – निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं, रिजर्व पुलिस लाइन एवं नवीन रिजर्व पुलिस लाइन ब्यावर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति तथा परेड ग्राउंड का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना साकेतनगर का भी निरीक्षण किया गया। थाने में लंबित प्रकरणों के निस्तारण, मालखाने के मालों के निष्पादन तथा थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एडीजी रूपेंद्र सिंह ने जिले की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने तथा दर्ज साइबर अपराध प्रकरणों की त्वरित जांच कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही थाने पर आने वाले प्रत्येक परिवादी की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
