The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // पेंशनर समाज की बैठक में पत्रकारों का सम्मान, 13 मई को आरजीएचएस योजना के विरोध में होगा प्रदर्शन

Beawar // पेंशनर समाज ब्यावर की मासिक बैठक, आरजीएचएस मुद्दे पर 13 मई को प्रदर्शन का निर्णय

Beawar
Beawar

Beawar – राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा ब्यावर की मासिक बैठक सोमवार को गणेश वंदना के साथ आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत जिला मंत्री हेमंत दीक्षित द्वारा गत माह की कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई, जिसे उपस्थित पेंशनरों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान भी बताए गए। अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार ने जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत पेंशनरों का इलाज बंद होने एवं निजी दवा काउंटरों से दवाइयां नहीं मिलने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 13 मई को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यावर में भी सुबह 9 बजे अजमेरी गेट स्थित सुभाष सर्कल से जुलूस रवाना होकर भगत चौराहा, सिटी थाना, मुख्य डाकघर एवं न्यायालय परिसर होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रस्ताव का उपस्थित पेंशनरों ने समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में भाग लेने का आश्वासन दिया। बैठक में मई माह में जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य खुशी के अवसर वाले पेंशनर सदस्यों एवं नव आगंतुक पेंशनरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इनमें संतोष सिंह चौहान, देवेंद्र यादव, सत्यनारायण सांखला, रहीम काठात, हेमंत दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, हाजी गुलाम सरवर, आनंदी प्रसाद शर्मा, नारायण सिंह पंवार, कल्याणमल एवं भीम सिंह काठात सहित अन्य शामिल रहे। कूंप सिंह रावत एवं गणपत सिंह मुग्धेश ने भी विचार व्यक्त किए।

Beawar

Beawar – बैठक के दूसरे चरण में ब्यावर शहर के पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पत्रकारों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा डायरी, पेन और बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में किशन नटराजन, गोविंदराम शर्मा, कुलभूषण उपाध्याय, विमल चौहान, संजय सिंह गहलोत, शंभू दयाल व्यास, अनिल सिखवाल, हेमंत कुमार साहू, दिलीप चौहान, महावीर प्रसाद व्यास, प्रवीण वैष्णव, दिलीप सिंह, विजय महारानियां, कैलाश फुलवारी, शहाबुद्दीन खान एवं प्रकाशजी शामिल रहे। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष किशन नटराजन एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल चौहान ने भी अपने विचार रखे। प्रधान संवाददाता संजय गहलोत ने कराओके संगीत पर फिल्मी गीत “जिंदगी के सफर में जो गुजर जाते हैं, वो मुकाम फिर नहीं आते” प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार ने पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि मुख्य सलाहकार गणपत सिंह मुग्धेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में किशन सिंह चौहान, रामचंद्र शर्मा, कूंपाराम जोधावत, भंवरलाल पलासिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, छोटूलाल कुमावत, सोहनलाल तंवर, महेंद्र कुमार चौहान, मदनलाल अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चौहान एवं श्रीमती प्रकाश कौर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version