The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर हिंदू हेल्पलाइन का प्रदर्शन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग

Beawar // अमृत कौर चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर हिंदू हेल्पलाइन का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

 Beawar
Beawar

Beawar – हिंदू हेल्पलाइन ने सोमवार को अमृत कौर चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी एवं आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीर बताते हुए शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं प्रतिनियुक्ति शीघ्र करने की मांग की। ज्ञापन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में 24 घंटे रेजिडेंट डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वहीं पर्ची एवं पंजीयन व्यवस्था शुरू करने, ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल के मुख्य द्वार पर चौबीसों घंटे स्ट्रेचर, व्हीलचेयर एवं कर्मचारियों की व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

 

Beawar – मुकेश सोनी ने कहा कि ओपीडी समय में चिकित्सकों के सीट से अनुपस्थित रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। संगठन महामंत्री मनीष व्यास एवं विधिक सलाहकार सुनील दुबे ने कहा कि अस्पताल में लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं के कारण आमजन में भारी रोष व्याप्त है। प्रशासन को जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। हिंदू हेल्पलाइन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुनील पाड़लेचा, बंटी कुमावत, कमलेश रावत, अनिल गुप्ता, ऋषिपाल सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, उमेश चौहान, गोपाल सांखला, गौरव अग्रवाल, हरि सिंह, तुषार शर्मा, अनुराग सारस्वत, भावेश गगवानी, दिनेश नाथ, निक्की भाटी, मोहित पीपाड़ा, दीपक अटवाल, अनुराग तेजी, करण पंडित, आकाश, नवीन, विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापनटोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version