The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // नीट-2026 पेपर लीक के खिलाफ ब्यावर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, एनटीए व केंद्र सरकार पर उठे सवाल

Beawar  // नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

Beawar
Beawar

Beawar – नीट-2026 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर द्वारा 14 मई गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे पुतला दहन कर केंद्र सरकार एवं एनटीए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट-2026 परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने दो वर्षों तक कठिन परिश्रम किया, लेकिन पेपर लीक से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। साथ ही अभिभावकों को भी आर्थिक एवं मानसिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Beawar – जिला कांग्रेस कमेटी ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं के बावजूद केंद्र सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एनटीए चेयरमैन की बर्खास्तगी तथा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version