The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अजमेर रोड स्थित दादीधाम में 21वां महोत्सव, चार दिन तक होंगे संगीतमय धार्मिक आयोजन

 Beawar // अजमेर रोड के श्रीमंदिर दादीधाम में 21वें वार्षिक महोत्सव की धूम, 11 से 14 मई तक विविध धार्मिक आयोजन

Beawar
Beawar

Beawar – अजमेर रोड़ स्थित श्रीमन्दिर दादीधाम का 21 वॉ वार्षिक महोत्सव दिनांक 11 मई, सोमवार से 14 मई,गुरुवार तक धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। दादीधाम के उपाध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि 14 मई 2005 को दादी धाम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया था,तब से ब्यावर सहित आस पास के श्रद्धालुओं का दादीजी के प्रति विशेष श्रद्धा भाव एवं आस्था रही है,दादी धाम में वर्ष पर्यन्त आने वाले पर्व एवं त्यौहारों का उत्साह पूर्वक आयोजन किया जाता है। दादी भक्तो की अनन्य आस्था के परिणाम स्वरूप दादीधाम में संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन विशेष भावना उतपन्न करता है। दादी धाम के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि वार्षिक महोत्सव के तहत 11 मई, सोमवार को प्रातः अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मंगल द्वारा मन्दिर के मुख्य शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर महोत्सव का आगाज किया जायेगा। दोपहर 1.30 बजे से दादी का संगीतमय मंगलपाठ मधुसूदन बालकिशन व्यास परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जायेगा पाठ की प्रसंग के अनुसार संगीतमय प्रस्तुति गोपाला ग्रुप के गायक सतीश सिकरवार द्वारा दी जायेगी।

Beawar –  12 मई, मंगलवार को साँय 7.30 बजे से श्री राम रामायण मण्डल द्वारा व्यास परिवार के मनोरथ से संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। 13 मई,बुधवार को दोपहर 4 बजे से दादीजी का सी.ड़ी. द्वारा मंगलपाठ रमेशकुमार,अशोककुमार सिंघल परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जायेगा। 14 मई, गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे से दादीजी के चल विग्रह का गन्ने के रस द्वारा अभिषेक राकेश-अदिति गुप्ता परिवार के सौजन्य से किया जायेगा। दोपहर 2 बजे से दादीजी के संगीतमय मंगलपाठ की प्रस्तुति बालाजी महिला मंडल एवं दादी भक्त महिला मंडल के सौजन्य से मंगलपाठ गायिका गंगा गर्ग एवं शशि गोयल द्वारा दी जायेगी। मन्दिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गणेशप्रसाद बुधिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान मन्दिर परिसर को सप्त रंगी रोशनी से सजाया जायेगा एवं दादीजी का मनोरम श्रृंगार किया जायेगा।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version