Beawar // नर्सेज डे का भव्य आयोजन, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए वरिष्ठ नर्सेज

Beawar – अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर द्वारा द्वारकाधीश गार्डन, सतपुलिया, अजमेर रोड स्थित परिसर में भव्य एवं ऐतिहासिक नर्सेज डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्यावर जिले सहित अजमेर संभाग से बड़ी संख्या में नर्सेज कर्मियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त नर्सेज साथियों एवं अतिथियों ने भाग लिया। आयोजन भाईचारे, सम्मान, एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण काठात ने किया। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीणा, अजमेर संभागीय प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पंवार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद फुलवारी, महासचिव असलम खान, सचिव चेतन प्रकाश सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं नर्सेज साथियों का साफा, माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति के निकट पहुंचे वरिष्ठ नर्सेज साथियों को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। मंच पर पति-पत्नी को एक साथ सम्मानित करने का भावुक दृश्य उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाभाव और समर्पण की सराहना की गई।
Beawar – कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष नर्सेज साथियों के लिए फैशन शो, डांस, सिंगिंग, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में नर्सेज परिवार अपने परिजनों के साथ शामिल हुए। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग एवं सांस्कृतिक वातावरण से सजाया गया था, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। शाम को आयोजित प्रीतिभोज में सभी ने आत्मीयता के साथ एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर्स केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्शों पर चलते हुए नर्सेज समाज निरंतर मरीजों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण काठात ने सभी नर्सेज साथियों, अतिथियों, अधिकारियों, सहयोगकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्यावर की नर्सेज एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर आयोजन किए जाएंगे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ