The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // जलदाय कर्मचारी महासंघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Beawar // जलदाय कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Beawar
Beawar

Beawar – जलदाय कर्मचारी महासंघ राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को जिला ब्यावर इकाई द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़ ने बताया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कार्यक्रम में संभाग सह संगठन मंत्री दिलीप टांक, संरक्षक दिलीप सेन एवं जिला अध्यक्ष सुशील आचार्य ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। इसके बाद जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Beawar – ज्ञापन में जलदाय कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, मीटर रीडर से मीटर निरीक्षक पदों की वेतन विसंगति समाप्त करने, तकनीकी कर्मचारियों को देय लिवरेज राशि के नकद भुगतान में संशोधन करने, वर्कचार्ज कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद समेकित पारिश्रमिक पर पुनर्नियुक्ति देने, नई भर्तियां करने तथा राजस्व पर्यवेक्षक के पद सृजित कर उचित वेतनमान निर्धारित करने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ एवं जलदाय कर्मचारी संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उपाध्यक्ष मन्नाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भाटी, अजीत सिंह, भगवान सिंह, महावीर वैष्णव, कैलाशचंद कीर, शैलेन्द्र सिंह, मदन सिंह एवं नरेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version