Beawar // भजन संध्या और संत सानिध्य के साथ मनाया गया अपरा एकादशी महोत्सव

Beawar – सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मन्दिर में अपरा एकादशी महोत्सव सन्त सानिध्य में सम्पन्न हुआ। मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि अपरा एकादशी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की प्रेरणा से प्रातः 8 बजे दुर्गाप्रसाद वैधराज गोयल परिवार के मनोरथ से पूजित ध्वजा को मन्दिर शिखर पर चढ़ाया गया। दोपहर 4 बजे से आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के 70 वे जन्मदिन के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सौजन्य से संस्था के गायक नरेश झंवर द्वारा हरी सुंदर नन्द मुकुंद हरी नारायण हरी ओम…गुरु मेरी पूजा गुरु गोविंद…मेरा दिल तो श्याम दीवाना हो गया…..बाबा का चहेरा सुहाना लगता है,भक्तो का तो दिल दीवाना लगता है…..सांवरियो है सेठ मेरी राधा जी सेठानी है…भजनों।की प्रस्तुति दी । मन्दिर परिसर में महामंडलेश्वर अभयदास महाराज ने पधार कर आशीर्वचन दीये। श्री श्री के जन्मदिन पर केक काटकर प्रसाद वितरित किया गया एवं मन्दिर परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के अध्यक्ष टीकमचंद गोयल एवं परिंडा प्रकल्प प्रभारी अतुल सिंघल के साथ सदस्यो ने पक्षियों हेतु 150 परिंडों का विरतण किया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ