The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // प्रातः दादीजी का अभिषेक,दोपहर को होगा संगीतमय मंगलपाठ

Beawar // दादी धाम का 21 वॉ वार्षिक महोत्सव 14 मई को

Beawar
Beawar

Beawar – अजमेर रोड़ स्थित श्रीमन्दिर दादीधाम का 21 वॉ वार्षिक महोत्सव 4 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमो के साथ आयोजित किया जा रहा है। 14 मई,गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे दादीजी के चल विग्रह का गन्ने के रस द्वारा अभिषेक एवं दोपहर 1.30 बजे से दादी का संगीतमय मंगलपाठ आयोजित किया जायेगा। । दादीधाम के उपाध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि 14 मई 2005 को दादी धाम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया था,तब से ब्यावर सहित आस पास के श्रद्धालुओं का दादीजी के प्रति विशेष श्रद्धा भाव एवं आस्था रही है,दादी धाम में वर्ष पर्यन्त आने वाले पर्व एवं त्यौहारों का उत्साह पूर्वक आयोजन किया जाता है। दादी भक्तो की अनन्य आस्था के परिणाम स्वरूप दादीधाम में संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन विशेषत होता ही रहता है। दादी धाम के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया की गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे से दादीजी के चल विग्रह का गन्ने के रस द्वारा अभिषेक राकेश-अदिति गुप्ता परिवार के सौजन्य से किया जायेगा। दोपहर 2 बजे से दादीजी के संगीतमय मंगलपाठ की प्रस्तुति बालाजी महिला मंडल एवं दादी भक्त महिला मंडल के सौजन्य से मंगलपाठ गायिका गंगा गर्ग एवं शशि गोयल द्वारा दी जायेगी। मन्दिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गणेशप्रसाद बुधिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान मन्दिर परिसर को सप्त रंगी रोशनी से सजाया गया है एवं दादीजी का मनोरम श्रृंगार किया जा रहा है।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version