Beawar // विद्यालय विकास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत

Beawar – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काबरा से जुड़े कर्मचारियों ने प्राचार्य एवं पीईईओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में कर्मचारियों ने “विद्यालय विकास” के नाम पर अवैध रूप से राशि मांगने और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि कर्मचारियों के लंबित सेवा संबंधी कार्य जैसे एसीपी/एमएसीपी, एरियर, वेतन निर्धारण, पीएल जोड़ना, एमएल स्वीकृति आदि के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि इन कार्यों को पूरा करने के बदले कर्मचारियों से राशि की मांग की जाती है।
Beawar – कर्मचारियों का कहना है कि जो लोग राशि देने से मना करते हैं, उनके कार्यों को जानबूझकर लंबित रखा जाता है। साथ ही सर्विस बुक एवं अन्य दस्तावेजों में त्रुटियां निकालकर आरओपी/पीएल कटौती, डब्ल्यूपीएल करने जैसी कार्रवाई की जाती है। आरोप यह भी है कि नोटिस जारी करने और अन्य तरीकों से कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जाता है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई कर्मचारी भय और दबाव में आकर राशि देने को मजबूर हो चुके हैं, जो कि गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। कर्मचारियों ने जिलाधीश से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ