Beawar // भारत विकास परिषद ब्यावर का 6 दिवसीय “अभिरुचि शिविर” शुरू, 150 बालिकाएं ले रहीं प्रशिक्षण

Beawar – भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा ब्यावर द्वारा आयोजित छह दिवसीय “अभिरुचि शिविर” का शुभारंभ गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड में हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर बालिकाओं में विभिन्न कौशल सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रकल्प प्रभारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सतीश सर्राफ, सचिव विकास गर्ग, प्रांतीय पदाधिकारी, महिला सहभागिता संयोजिका सहित परिषद के करीब 35 महिला एवं पुरुष सदस्य तथा मातृशक्ति उपस्थित रही। सचिव विकास गर्ग ने जानकारी दी कि शिविर में 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, बेकिंग एवं कुकिंग, मिठाई एवं शरबत निर्माण, सेल्फ ब्यूटी कोर्स, गिफ्ट पैकिंग, क्रोशिया एवं फैशन डिजाइनिंग जैसी विभिन्न उपयोगी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन कोर्सों में भाग लेने के लिए लगभग 150 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया, जबकि अलग-अलग विधाओं में कुल 255 प्रविष्टियां दर्ज हुईं।

Beawar – उन्होंने बताया कि बालिकाओं में नई-नई विद्याएं सीखने के प्रति उत्साह, उमंग एवं ज्ञान प्राप्ति की ललक देखने योग्य रही। शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होगा तथा 26 मई 2026 तक चलेगा। इच्छुक बालिकाएं अभी भी ऑफलाइन पंजीयन कर शिविर का लाभ ले सकती हैं। शिविर शुभारंभ समारोह में अमरचंद मूंदड़ा, कन्हैयालाल शर्मा, राजेंद्र काबरा, अनिल भराड़िया, मनीष अग्रवाल, संजय गर्ग, संदीप नाहटा, राजेन्द्र खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, अनुज खंडेलवाल, नरेंद्र चौहान, अतुल भाटी, साधना ईनाणी, ज्योति माहेश्वरी, मोना नाहटा, अमिता गुप्ता, निशा गर्ग, नीरू सिंहल, शोभ्या जैन, निशा खंडेलवाल, इंदु काबरा, शोभा सोमानी, निशा सर्राफ, शशि भराड़िया एवं अंजना मूंदड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी राजेंद्र काबरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140