Beawar // स्कूल-कॉलेजों में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर क्राइम और कानून की दी जानकारी

Beawar – जिला पुलिस द्वारा स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा के सुपरविजन में आयोजित इस अभियान के तहत 6 मई को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पुलिस अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता, साइबर क्राइम, यातायात नियमों और आपराधिक कानूनों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पुलिस अधिनियम के तहत उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।
Beawar – पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की अनिवार्यता समझाई। इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों में हुए बदलावों की जानकारी देकर छात्रों को कानून के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन पुलिस सेवाओं की जानकारी देते हुए छात्रों को तकनीक के माध्यम से पुलिस से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। जिला पुलिस का उद्देश्य इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और सतर्कता की भावना विकसित करना है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ