Beawar // नीट पेपर लीक पर महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, जयपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन

Beawar – नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जयपुर में महिला कांग्रेस द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारी जयपुर पहुंचे और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुलक्षणा शर्मा के नेतृत्व में ब्यावर से भी सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य की रक्षा की मांग उठाई। सुलक्षणा शर्मा ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।
Beawar – उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनी रहे और विद्यार्थियों का विश्वास कायम रहे। इस दौरान इशिका जैन ने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। जयपुर में हुए इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न