The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // अजमेर रोड पर श्रीराम कथा के छठे दिन सीता-राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

Beawar // श्री आशापूर्ण शिव मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा, भक्तिरस में डूबा माहौल

Beawar
Beawar

Beawar – अजमेर रोड स्थित रीको हाउसिंग कॉलोनी के श्री आशापूर्ण शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन रविवार को वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। वृंदावन के युवा कथाव्यास शिवम कृष्ण महाराज ने सीता-राम विवाह प्रसंग का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि पूरा कथा पंडाल मानो जनकपुरी में परिवर्तित हो उठा। मंगल गीतों, भजनों और शहनाई की धुनों के बीच श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष से झूम उठे। महाराज श्री ने कहा कि भगवान राम और माता सीता का विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, संस्कार और आदर्शों का दिव्य संगम है। उन्होंने बताया कि जिस परिवार में प्रेम, धैर्य और सम्मान का भाव रहता है, वहां सदैव सुख और शांति का वास होता है। कथा के दौरान जब भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग और विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया तो महिलाओं ने मंगल गीत गाए तथा श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उत्साह व्यक्त किया।

 

Beawar – कथा स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कथाव्यास महाराज श्री ने कन्हैया लाल कुमावत, शंकर शेखावत, जतन राज गौड़ जोधपुर, मोहित वैष्णव, गोपाल चतुर्वेदी, आनंद स्वरूप, आर.के. शर्मा, कमल वैष्णव, प्रमोद जैन इंदौर, ऋषि उपाध्याय, ऋषभ भंसाली, दिनेश चोरड़िया, हेमंत त्रिपाठी, प्रेम पारवानी, प्रवीण सिंघल, डूंगर मल सांखला, गोपाल उपाध्याय एवं राधा मोहन जोशी को उपर्णा ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कथा आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में लक्ष्मीचंद भंसाली, शांतिलाल वैष्णव, रमेश आचार्य, सूर्यप्रकाश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुभाष शर्मा, ललित शर्मा, हंसराज शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता सेवाभाव से जुटे हुए हैं। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version