Beawar // विजयनगर में होने वाले विप्र महाकुंभ की सफलता हेतु विधिवत गणपति आराधना

Beawar – ब्राह्मण समाज ब्यावर की ओर से आगामी 17 जून 2026 को विजयनगर में आयोजित होने वाले “विप्र महाकुंभ” को लेकर बुधवार को चांग गेट स्थित लाटा जी के मंदिर में विधिपूर्वक गणपति पूजन एवं मंगलाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने विघ्नहर्ता भगवान गणपति का आवाह्न कर महाकुंभ की सफलता एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित समाजबंधुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति जी की आराधना कर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज में एकजुटता एवं संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया गया।
Beawar – मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयनगर में आयोजित होने वाले विप्र महाकुंभ के संयोजक विप्र फाउंडेशन जोन-1 के अध्यक्ष नवीन शर्मा हैं। महाकुंभ में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संगठन, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। समाजजनों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विजयनगर में होने वाले महाकुंभ में बड़ी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. एम.एल. शर्मा, योगेश चन्द्र पंचोली, संजय पाण्डे, हेमंत लाटा, मुकेश शर्मा, संदीप भार्गव, नारायण त्रिपाठी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा स्वस्तिक, रामावतार लाटा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, रचित त्रिपाठी, मनोज शास्त्री, हंसराज शर्मा, मोहित शर्मा, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न