The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // “44 डिग्री की भीषण गर्मी में चिड़िया का संदेश: मानवता और जीवदया की प्रेरक अपील”

Beawar // भीषण गर्मी में चिड़िया का संदेश — “बस कुछ घूंट पानी रख दीजिए”

 Beawar
Beawar

Beawar – भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच एक छोटी सी चिड़िया ने मानो मानव समाज को संवेदनशीलता और जीवों के प्रति दया का संदेश दिया है। शहर के मधुकर नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नारायण सिंह पंवार ने अपने भावपूर्ण विचारों के माध्यम से प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति मानवीय संवेदनाओं को शब्द दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने सहजन के पेड़ की ऊंची डाली पर बैठी एक छोटी चिड़िया तेज धूप और 44 डिग्री तापमान के बावजूद पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ बैठी थी। उस दृश्य ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि प्रकृति के छोटे-छोटे जीव विपरीत परिस्थितियों में भी बिना शिकायत अपना जीवन जीते हैं।

Beawar – अपने भावों में उन्होंने लिखा कि चिड़िया जैसे मानव से कह रही हो कि “हे मानव, क्यों घबराता है? भगवान ने तुम्हें रहने के लिए घर, मौसम से बचने के लिए वस्त्र और आवागमन के साधन दिए हैं, जबकि हमें तो कुछ भी नहीं मिला। फिर भी हम हर मौसम में अपने परिवार का पालन-पोषण कर लेते हैं।” उन्होंने कहा कि पक्षियों को इस भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता, फिर भी वे हिम्मत नहीं हारते। चिड़िया का संदेश केवल इतना है कि लोग अपने घरों के बाहर या आंगन में किसी बर्तन में थोड़ा पानी रख दें, ताकि प्यासे पक्षियों को राहत मिल सके। नारायण सिंह पंवार ने समाज से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में सभी लोगों को जीव मात्र के प्रति दया और संवेदना दिखानी चाहिए। घरों के बाहर पानी और दाना रखने की छोटी सी पहल हजारों पक्षियों के लिए जीवनदायिनी बन सकती है। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद” और “जय समस्त जीव मात्र की” के उद्बोधन के साथ किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version