The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, प्रधानमंत्री के नाम भेजे सैकड़ों संदेश

Beawar // नारी शक्ति की हुंकार: “महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो”

Beawar
Beawar

Beawar – महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को ब्यावर जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम सैकड़ों पोस्टकार्ड भेजे। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लागू करो, आज करो, अभी करो” थीम पर आयोजित इस अभियान में महिलाओं ने केंद्र सरकार से शीघ्र महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। साथ ही ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण के दायरे में शामिल करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इशिका जैन ने किया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक हो चुकी हैं तथा उन्हें समान प्रतिनिधित्व मिलना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को और अधिक समय तक टालना उचित नहीं है और केंद्र सरकार को इसे तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव सुलक्षणा शर्मा, सेवा दल की राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ममता जैन एवं जिला सचिव पुष्पा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Beawar – सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महिला आरक्षण केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेजकर संदेश दिया कि देश की आधी आबादी अब अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए एकजुट हो चुकी है। महिलाओं ने “महिला आरक्षण तुरंत लागू करो” के नारों के साथ अपनी मांग को मजबूती से उठाया।महिला कांग्रेस नेताओं ने बताया कि देशभर में चल रहे इस पोस्टकार्ड अभियान का उद्देश्य महिलाओं की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाना है, ताकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द लागू कर महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उनका अधिकार मिल सके।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

 

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version