The Chanakya TV Rajasthan

BEAWAR // श्रीमती कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय मे नशा मुक्ति हेतु प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BEAWAR // श्रीमती कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय मे नशा मुक्ति हेतु प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BEAWAR
BEAWAR

BEAWAR – शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था Citizen Council Beawar के ‌द्वारा श्रीमती कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक एवं जागरुकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य वि‌द्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमान निरंजन जी आर्य (पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार) के स्वागत के साथ की गई। Citizen Council Beawar के महासचिव श्री विमल चौहान, सचिव श्री उत्तम जी भण्डारी, तथा संगठन मंत्री चेतन जी साखला ने वि‌द्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों परविस्तृत जानकारी दी।

BEAWAR

BEAWAR – वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह परिवार और समाज की खुशियों को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि आज का युवा यदि नशे से दूर रहेगा, तो ही देश का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल बन सकेगा।इस अवसर पर वि‌द्यालय के प्राचार्य ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि वि‌द्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि संस्कारों का भी निर्माण स्थल है। उन्होंने वि‌द्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं अच्छे आदर्श अपनाने की प्रेरणा दी और नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। जुलाई सत्र से इस विद्यालय में सहायक स्टेट कमिश्नर श्री विमल चौहान के निर्देशन में स्काउट गाइड शुरू की जाएगीअंत में सभी वि‌द्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे तथा समाज में भी इसके प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार एवं परिषद के सदस्यों ने इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version