DHOLPUR // बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

DHOLPUR – जिला भाजपा कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया, विशिष्ट 6अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, एस टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री राज बहादुर मीणा, सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल, पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव एवं जिला कार्यक्रम संयोजक चतुर सिंह जाटव रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।अपने संबोधन में राजवीर सिंह राजावत ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया ने बाबा साहब को दलितों का मसीहा बताया।साथ ही वह विद्वान, पत्रकार, शिक्षाविद्, विधि विशेषज्ञ, समाज सुधारक थे।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजय त्यागी ने किया।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के जिला संयोजक चतुर सिंह ने सभी उपस्थित अतिथि गणों का धन्यवाद दिया
DHOLPUR – इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिशम्बर दयाल शर्मा, जिला महामंत्री अनिल गोयल, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तोमर, जिला मंत्री हरेंद्र राव, जिला मंत्री ओमकार कटारा, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा, धौलपुर शहर मंडल प्रभारी बाचा राम बघेल, बसेड़ी शहर मंडल सह प्रभारी दीपचंद कुशवाहा, जारगा मंडल प्रभारी जितेंद्र तिवारी एवं सह रामप्रसाद गोस्वामी, आगई मंडल प्रभारी संतोष गुर्जर, बाड़ी शहर मंडल प्रभारी बृजराज सिंह परमार एवं सह प्रभारी रामू शर्मा, कंचनपुर मंडल सह प्रभारी लोकेंद्र सिंह परमार, वसई नवाब मंडल सह प्रभारी रामू सिकरवार, बिजौली सह प्रभारी सतवीर खिरोड़ा, पुराना शहर मंडल सह प्रभारी अशोक सिकरवार, जाटोली मंडल सह प्रभारी हाकिम लोधा, रामविलास बघेला, सारानीखेड़ा मंडल नंद किशोर शुक्ला एवं सह प्रभारी दिनेश कुशवाह, राजाखेड़ा शहर मंडल प्रदीप सिसोदिया, मरैना मंडल प्रभारी डॉ हेम सिंह लोधा एवं सह प्रभारी राम प्रसाद बघेल, मांगरोल मंडल प्रभारी विनय परमार, मनियां मंडल प्रभारी डा मनोज शर्मा एवं सह प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौहान, पंकज शर्मा, मुरैना मंडल महामंत्री रविंद्र हतवारी, कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, बी के कुशवाहा, किरोड़ी लाल जाटव, अनमोल बंसल, दुर्गेश श्रीवास्तव, महावीर गर्ग, संजय शर्मा, मनोज जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न