The Chanakya TV Rajasthan

Dholpur // अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा 25सितंबर 2026को पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का होगा आयोजन

Dholpur // भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 25 सितंबर को, छात्रों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संचार उद्देश्य

 Dholpur

Dholpur – भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक दयाकांत सक्सेना ने कहा की अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा पूरे भारतवर्ष और पड़ोसी देशों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, चरित्र, राष्ट्रीय एकता और भारत की अखंडता भारत के ऋषि मुनि, भारत का प्राचीन ज्ञान, स्वतंत्रता सेनानी आदि की जानकारी के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 25 सितंबर, 2026 को एक साथ आयोजित की जाएगी।अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के द्वारा स्थापित इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को चरित्रवान बनाना और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है इसके अलावा पर्यावरण सुरक्षा, जीव जंतुओं की सुरक्षा, नारी का सम्मान, चरित्र निर्माण, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है l

Dholpur

Dholpur – इस परीक्षा में जिला स्तर से मेरिट में आने पर, राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर से मेरिट में आने पर राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलता है।दयाकांत सक्सेना ने केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में परीक्षा में बैठे छात्रों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मन्मथ कुमार शर्मा ने छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा में योगदान करने पर तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कर्ष रहने पर प्राचार्य मन्मथ कुमार शर्मा, व्याख्याता दीपक कुशवाह, जितेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि को सम्मानित किया गया तथा छात्रा आयुषी पाराशर सहित 36 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर कृष्ण कुमार परमार, राजीव सक्सेना आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version