The Chanakya TV Rajasthan

DHOLPUR // स्व.सेठ किशोरी लाल सिंघल की सातवीं पुण्यतिथि पर अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से लगाया रक्तदान शिविर

DHOLPUR //  शिविर में बाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों से युवाओं और समाजसेवियों ने लिया शिविर में भाग,शिविर में 50यूनिट से अधिक रक्त का हुआ संग्रहण

DHOLPUR
DHOLPUR

DHOLPUR  – रक्तदान महादान” की भावना को साकार करते हुए अग्रवाल फाउंडेशन बाड़ी द्वारा स्व. सेठ किशोरी लाल सिंघल सनोरा वालों की सातवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बाड़ी उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए सभी को इस पुण्य कार्य से जुड़ने की अपील की।शिविर में बाड़ी शहर के साथ-साथ बसेड़ी, सैंपऊ एवं धौलपुर से बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं आमजन ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। धौलपुर के सरकारी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया।शिविर संयोजक विष्णु सिंघल ने बताया कि अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि पर यह दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।

DHOLPUR – उन्होंने भीषण गर्मी और अखातीज के बावजूद पहुंचे सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सेवा की भावना निरंतर बढ़ रही ह,संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में लगभग 50 से 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर बाड़ी शहर के कोतवाल देवेंद्र शर्मा, अग्रवाल सभा बाड़ी अध्यक्ष दिनेश बागथरिया, उपाध्यक्ष रामकुमार गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रोहा, ऋषि मित्तल, अग्रसेन सहायता समिति अध्यक्ष विजय सिंघल, बॉबी परमार, अकील (धौलपुर), गोपाल दास गोयल, बृजमोहन गर्ग, रेनू सिंघल, आरती सिंघल, नंदिनी, मधु मंगल, कमलेश गर्ग, रोशनी शिवहरे विष्णु महेरे, जितेंद्र शर्मा, सहित अग्रवाल फाउंडेशन के सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version