Dholpur // बंगाल में बढ़त पर भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
Dholpur
Dholpur – पश्चिम बंगाल की प्रचंड जीत पर धौलपुर भाजपा कार्यालय पर मनाया जीत का जश्न कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर एवं बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी खा कर मनाया एवं बधाई दी।रुझानों में भाजपा बहुमत से कहीं आगे दिख रही है कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नकार कर विकास, सुशासन और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प पर मुहर लगाई है, पश्चिम बंगाल की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एवं देश की एकता और अखंडता के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। राजावत ने राजस्थान के हजारों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए वोट मांगे और कड़ी मेहनत की उसी का परिणाम है ।
Dholpur – इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, भारतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, जिला मंत्री हरेंद्र राव, पूर्व जिला मंत्री विनय परमार, दीपू कुशवाहा, मनिया मंडल प्रभारी डॉ मनोज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, मरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, शहर मंडल प्रभारी बाचाराम बघेल, सोशल मीडिया सह प्रभारी लोकेंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुराना शहर मुस्ताक कुरैशी, पंकज शर्मा, राजा भैया, लाल गैलेथा, संतोष गुर्जर, किसान मोर्चा महामंत्री सत्यपाल गुर्जर, अनमोल बंसल, शशिकांत शर्मा, डी के कुशवाहा, रविंद्र हतवारी, भोगी राम जाटव, चतुर सिंह जाटव, विवेक रावत, वेदप्रकाश शर्मा, आदेश भटनागर, बहादुर सिंह लोधा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l