The Chanakya TV Rajasthan

DHOLPUR // युवा संसद धौलपुर के जिला अध्यक्ष बने भोला शर्मा

DHOLPUR // युवा संसद धौलपुर के जिला अध्यक्ष बने भोला शर्मा

DHOLPUR
DHOLPUR

DHOLPUR – ग्लोबल यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित युवा संसद धौलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर भोला शर्मा की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति ग्लोबल यूथ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष देव पाराशर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देव पाराशर ने कहा कि युवा संसद युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भोला शर्मा अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भोला शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निभाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भोला शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

Exit mobile version