The Chanakya TV Rajasthan

DHOLPUR // महिला दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का जागृति समिति ने किया सम्मान

DHOLPUR // महिला दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का जागृति समिति ने किया सम्मान

DHOLPUR
DHOLPUR

DHOLPUR – महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया।बिट्टी देवी शर्मा वह शख्सियत है वह स्वयं अधिवक्ता रही है और उनकी दो होनहार बेटियां आज जज के पद पर आसीन है। जिसमें से एक धौलपुर जिला जज प्रीति नायक एवं उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोजक अधिकारी ग्वालियर संभाग मैं पद स्थापित है।जागृति समिति द्वारा बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिट्टी देवी ने कहा, कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके।

DHOLPUR – साथ ही जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना, पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल, शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l

धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version