The Chanakya TV Rajasthan

DHOLPUR // दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला हुई आयोजित

DHOLPUR // प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाना: डा शिवचरन कुशवाहा

DHOLPUR
DHOLPUR

DHOLPUR – प्रदेश भर में चल रहे दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर महा अभियान के अंतर्गत धौलपुर विधानसभा के पुराना शहर मंडल पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिवचरण कुशवाहा एवं विवेक सिंह बोहरा रहे, विशिष्टअतिथि राजा भैया एवं जिला परिषद सदस्य दीपचंद कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा ने की।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

DHOLPUR

DHOLPUR – कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाना और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना है।
साथ ही युवा नेता विवेक सिंह बोहरा ने कहा कि वर्तमान में विपक्षी पार्टियों द्वारा देश में संसाधनों की कमी की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में राजा भैया ने भारत में ऊर्जा संसाधनों की कमी न होने की बात कहकर आमजन से सहयोग की बात कही।
जिला परिषद सदस्य दीपचंद कुशवाहा ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भरतपुर सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने किया । इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश कोली, सुभाष पचौरी, महेश जाटव, महेश चंद कोली, महेंद्र कोली, गौरव गोयल पार्षद, सचिन प्रजापति, केशव सक्सेना, रविंद्र कुमार गर्ग, सोनू बघेल पार्षद, अनीश खान, राजू गुर्जर, ऋतिक वर्मा, फैजल खान, राघवेंद्र बघेल, सोनू दिवाकर, जगमोहन बघेल, दुर्गेश श्रीवास्तव, महावीर गर्ग, अमित तिवारी, कुलदीप शर्मा, शिव सिंह बघेल, मुकेश बघेल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version