The Chanakya TV Rajasthan

DHOLPUR // बाड़ी से अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए गई तीर्थ यात्रा

DHOLPUR // बाड़ी से अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए गई तीर्थ यात्रा

DHOLPUR
DHOLPUR

अपना घर सेवा समिति बाड़ी की पुरुष और महिला इकाई के द्वारा 152 यात्रियों को तीन बसों से अपना घर आश्रम भरतपुर की तीर्थ यात्रा कराई गई । यात्रा सोमवार को सुबह 8:00 बजे बसेड़ी रोड से बाड़ी कोतवाल देवेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

DHOLPUR – इस अवसर पर कोतवाल साहब ने कहा कि अपना घर आश्रम मानव सेवा की सबसे बड़ी स्थली है । समिति के संरक्षक सुनील गर्ग (कंपनी परिवार) ने बताया की समिति के द्वारा प्रतिवर्ष भरतपुर अपना घर आश्रम की बाड़ी के नागरिकों को यात्रा निशुल्क कराई जाती है।अपना घर आश्रम भरतपुर का अवलोकन कर बाड़ी से गए सभी नागरिक भाव विभोर हुए।इस अवसर पर अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बी .एम. भारद्वाज ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु की मूर्तियां देखनी है तो मंदिर जाना चाहिए और अगर प्रभु की लीला देखनी है तो अपना घर आश्रम आना चाहिए।

DHOLPUR – आश्रम की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम लता अग्रवाल ने आश्रम संचालन की कार्य प्रणाली की जानकारी दी तथा बाड़ी से आए सभी यात्रियों का साधुवाद व्यक्त किया।अपना घर सेवा समिति बाड़ी के अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि अपना घर आश्रम भरतपुर मानव सेवा का एक ऐसा मंदिर है जहां आश्रयहीन ,असहाय, लावारिस ,पीड़ित, विक्षिप्त एवं वृद्ध प्रभु जनों की सेवा होती है।

DHOLPUR – इस सेवा मंदिर में हो रहे सेवा कार्यों के अवलोकन हेतु आज बाड़ी के धर्म प्रेमियों को आश्रम की यात्रा के लिए ले जाया गया। इस अवसर पर समिति की पुरुष इकाई के सचिव हरिओम सिंघल, स्थाई प्रकल्प प्रमुख रामनिवास अग्रवंशी, जगन्नाथ कोली , संयोजक शिव शंकर बिंदल, ऋषि गर्ग, मनोज मोदी ,राजेश शर्मा, बनवारी सर्राफ , रामनिवास पप्पू,महिला इकाई की अध्यक्ष ऊषा मित्तल सदस्य रोशनी शिवहरे , कमलेश आर्य,लता मंगल ,नीलम मंगल, पूनम, कुसुम मित्तल तथा बाड़ी के 152 पुरुष और महिला आदि उपस्थित रहे।

बांडी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version